Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बामौर रेंज में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस ।.............NN81


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झांसी जनपद के बामौर रेंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और जलवायु संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।


गरौठा क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी बामौर अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला के नेतृत्व में गिद्ध वासिनी माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण आज समय की आवश्यकता है।


इसी क्रम में डुड़ी वन क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान अहिरवार ने पौधे रोपित कर लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं गुरसरांय–एरच मार्ग पर नगर पंचायत अध्यक्ष एरच जयचंद्र राजपूत द्वारा वृक्षारोपण किया गया और मार्ग किनारे हरियाली विकसित करने की अपील की गई।


कार्यक्रम के दौरान बामौर ब्लॉक के विभिन्न वन क्षेत्रों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वन विभाग द्वारा आमजन को पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए जागरूक भी किया गया।


इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हेमंत कुमार, वन दरोगा गजेंद्र सिंह, दीपराज सिंह, सुखनंदन सिंह, वन रक्षक तेजप्रताप सहित बामौर रेंज का समस्त स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता - संजय रिछारिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes