Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

निजी गौशाला में लगी आग, चार गोवंश झुलसे .............NN81



 


 अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर पकड़ी  में घनश्याम राजभर पुत्र बाबूलाल राजभर की निजी गौशाला में गुरुवार शाम लगभग 0 9:45 बजे को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर मौजूद पशु चिकित्सक के अनुसार आग की चपेट में आने से चार गोवंश लगभग 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर शहजादपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की सक्रियता से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

राजेंद्र प्रताप सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes