Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ...........NN81



= जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकासात्मक कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शनिवार को नगर निगम स्थित महाराणा प्रताप सभागार में भव्य शुभारंभ हुआ।


प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी 14 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहितकारी निर्णयों को आकर्षक चित्रों और सूचनात्मक पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।


उद्घाटन के बाद अरुण चतुर्वेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, कृषि विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए नवाचारों और उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।


इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र वैष्णव, अविनाश जीनगर, कुलदीप शर्मा, अंकुर बोरदिया सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes