कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत, उनके मान-सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे : नरेश सिंह सिकरवार
बारां भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता एवं संगठन सह-प्रभारी दीपक चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे "संकल्प से सिद्धि अभियान" के कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा ग्रामीण विकास शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह माथनी, जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, पूर्व जिला प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष सारिका सिंह चौहान, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास शिविरों में पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं से जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है।
उन्होंने प्रदेश संगठन द्वारा समय-समय पर मांगी जाने वाली सूचनाओं को निर्धारित समय में जिला कार्यालय तक उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठनात्मक अनुशासन भाजपा की पहचान है। सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है और उनके मान-सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि "मेरे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है, उनके सम्मान के लिए हम सभी मिलकर हरसंभव प्रयास करेंगे।"
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित "संकल्प से सिद्धि अभियान" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान स्वच्छता अभियान, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, सेवा गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी 20 मंडलों में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए कहा—
"भारत माँ को शीश झुकाकर, सब साथिन को करूं प्रणाम,
मोदी जी के काम बखान, सज्जनों सुनो लगाकर कान।"
कविता के माध्यम से उन्होंने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के अंत में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की सफलता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ये रहे उपस्थित
बैठक के दोरान जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, हेमंत नागर, देवेंद्र शर्मा, रूप सिंह लोधा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा,शहर अध्यक्ष ओपी पारेता जिला मंत्री राज सिंह ठीकरिया, विष्णु गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष बजरंग लाल धाकड़, जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा,भानु प्रताप रहलाई, राजेंद्र तोमर, भाजपा नेता गिरिराज नागर खुरी, प्रकोष्ठ संयोजक भंवरलाल मीणा, रामसागर मेघवाल, भगवती बैरवा, अंता शहर अध्यक्ष रोहित नंदवाना, देहात अध्यक्ष राहुल नागर, मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, देवेंद्र पारेता, पुष्पदयाल मीणा, हितेश वैष्णव, भूपेंद्र सुमन, कार्यालय मंत्री धीरेंद्र नागर, सोशल मीडिया संयोजक श्वेता अदलखा, रेखा मेहता सहित जिले भर के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
हेमंत यादव
