Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मर्दापाल में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का शुभारंभ, 35 प्रशिक्षणार्थी हुए शामिल...........NN81



कोंडागांव, 14 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़िला पंचायत श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआई आरसेटी (RSETI), कोंडागांव द्वारा ग्राम पंचायत मर्दापाल में “मेसनरी एंड कंक्रीट वर्क (RMT)” राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।


यह प्रशिक्षण दिनांक 13 जून 2026 से प्रारंभ किया गया है, जिसमें कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कर नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भवन निर्माण कार्य, ईंट चिनाई, कंक्रीट कार्य, गुणवत्ता युक्त निर्माण, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य जिले में कुशल राजमिस्त्रियों की संख्या बढ़ाना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को बढ़ावा मिल सके। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण एवं समयबद्ध पूर्णता में प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अधिक संख्या में प्रशिक्षित राजमिस्त्री उपलब्ध होने से हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमिक मिल सकेंगे, जिससे आवास निर्माण कार्य में तेजी आएगी तथा आवासों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।


ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागी अपने कौशल का उपयोग कर स्वयं की आजीविका सुदृढ़ करने के साथ-साथ जिले के विकास कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes