औरैया। थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम नरोत्तमपुर चौराहे से आरोपी शीतेश पुत्र रामआसरे (26 वर्ष), निवासी ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 554/2024 के तहत धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5(J)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सुमित कुमार
