Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

"क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा है महावितरण? खतरनाक डीपी से किसान दहशत में!"................NN81




बुलढाणा जिले के वझर आघाव–भुमराळा सीमा क्षेत्र में स्थित महावितरण का बिजली ट्रांसफार्मर (डीपी) इन दिनों बेहद जर्जर और खतरनाक हालत में है। ट्रांसफार्मर को सहारा देने वाले खंभे झुक चुके हैं और बिजली की तारें भी असुरक्षित स्थिति में दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

इस रास्ते का उपयोग रोजाना किसान अपने खेतों तक पहुंचने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए करते हैं। ऐसे में डीपी के गिरने से किसानों, मजदूरों और मवेशियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार महावितरण अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक केवल खानापूर्ति की गई है। ठेकेदार के कर्मचारी एक बार मौके पर पहुंचे, कुछ अधूरा काम किया और फिर लौटकर नहीं आए।

बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के कारण खतरा और बढ़ गया है। किसानों ने मांग की है कि किसी दुर्घटना के पहले महावितरण तत्काल नए खंभे लगाकर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करे, अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

रघुनाथ आघाव लोणार  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes