Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गर्मी में पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा...........NN81



 जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को पीएचईडी कार्यालय में अधिकारियों की विशेष समीक्षा बैठक ली। बैठक में पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग एवं एवीवीएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन को पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधा में किसी तरह की परेशानी न हो।


जिला कलेक्टर श्री संधू ने पीएचईडी के अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब हैंडपंप-ट्यूबवेल की मरम्मत तेज करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पेयजल, दवाओं और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही विद्युत वायरिंग जांच और फायर सेफ्टी के उपाय तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में एवीवीएनएल के अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज उच्च प्राथमिकता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया।

जिला कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें और जनता को राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।


बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री धनपत राज सोनी, परियोजना अधीक्षण अभियंता श्री विनोद कुमार गर्ग, अधिशाषी अभियंता श्री मयंक शर्मा , एवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता श्री खटोड , सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes