- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल अभियान का विशेष आयोजन विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में किया गया। उक्त अभियान का उद्देश्य आम जन में फिटनेस स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के आयोजन में गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल संघो, युवा संगठनों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली प्रातः 7 बजे से कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर घड़ी चौक से रामकृष्ण मिशन आश्रम, ब्रेहबेड़ा एवं विभिन्न स्थानो से गुजरते हुए पुनः कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई।
इस आयोजन के अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, छ.ग. लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री इन्द्र प्रसाद बघेल, पार्षद प्रवीण जैन, पंकज जैन, नारायणपुर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, ,समाजसेवी नरेंद्र मेश्राम तथा पत्रकार अर्जुन देवांगन, बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर , अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नारायणपुर एवं प्रभारी खेल अधिकारी अभयजीत मंडावी , सहित नीलकमल दीवाकर, मंडल संयोजक वासुदेव भारद्वाज, खेल प्रशिक्षक जी.पी. देवांगन, सावन पटौती ,सुरेश कुमार कुमेटी ,श्रीमती मीना उइके, छात्रावास अधीक्षक मनोज बैरागी, हरीश ठाकुर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला नारायणपुर एवं विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी द्वारा आयोजन में महत्वपूर्ण सहभागिता प्रदान की गई।
संवाददाता खुमेश यादव
