आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना सम्मनपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह एवं सीओ सिटी नितीश तिवारी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि मोहर्रम गम और श्रद्धा का महीना है। सभी ताजियेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे मोहर्रम को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की
सख्त अपील की
सीओ सिटी नितीश तिवारी थानाध्यक्ष सम्मनपुर दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे। पर्व में खलल डालने वाले अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही मार्ग में आने वाले ढीले बिजली के तारों व अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समय रहते निस्तारण कराया जाएगा, ताकि जुलूस के दौरान कोई दुर्घटना न हो इस दौरान
बैठक में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राय उपनिरीक्षक विकास गौतम, उपनिरीक्षक आशीष यादव उप निरीक्षक अनिल पांडेय दिवान आशीष श्रीवास्तव मुंशी प्रवीण सिंह पत्रकार मोहम्मद रजा हैदर गुलाम असंगर मंजूर अहमद, प्रधान मोहम्मद आलम, आफताब हुसैन, मोहम्मद सईम, शादाब हुसैन, सलमान हैदर मौलाना परवेज कमाल समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं ताजियेदार मौजूद रहे।
दीपक वर्मा ब्यूरो चीफ मोहम्मद रजा हैदर
