मामला जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह का है,जहां एक अधेड़ महिला की करंट से झुलसी हुई लाश मिली है सूचना पाकर मौके पर थाना त्रिकुंडा की पुलिस टीम पहुंचकर लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है और मामला की जांच कर रहे है । जंगल किनारे लगा हुआ मोरनीयापारा में कोड़ाकु समाज की बस्ती है जहां पर एक लगभग 50 वर्षीय अधेड़ महिला की झुलसी हुई लाश मिली है जिसकी पहचान मोहल्ले के निवासी रामसाय कोड़कू की पत्नी सुकेशी कोड़ाकू के रूप में की गयी, महिला भोर में 5:00 बजे महुआ बिने के लिए घर से निकली थी और सुबह होते उसकी झुलसी हुई लाशमिली,जिससे परिवार में शोक एवं मातम की लहर पसर गई है।
प्रथम दृष्टया महिला की मौत हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई है प्रतीत हो रहा है, जो संभवत जंगली पशु या सूअर का शिकार करने के लिए नंगा तार बिछाया गया होगा और यह घटना होने के बाद तार को हटा लिया गया होगा।
बाकी यह जांच का विषय है पुलिस जांच कर रही है जांच के पश्चात उचित तथ्य सामने आएगा।
ललन कुमार गुप्ता
