आज मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर देवास के गन्धर्वपुरी स्थित मां बगलामुखी मंदिर में 12 घण्टे का अखंड मां बगलामुखी महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश जी सोनकर ने वृद्ध आश्रम व गौशाला भूमि पूजन कर मां बगलामुखी के श्री चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शान्ति और उन्नति की मंगल कामना की। कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सेंधालकर ने बताया मां की कृपा से यह पुण्य कार्य समाज सेवा एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संवाददाता चिराग पटेल की रिपोर्ट
