रेलवे गेट के पुलिस स्टेशन की ओर का अंडरपास का कार्य हाल ही में शुरू किया गया है ठेकेदार के खाने के मुताबिक यह कार्य बहुत ही जल्द अर्थात 2 से 3 महीने के अंदर मुकम्मल किया जाएगा जबकि वामन नगर चौक से रेलवे गेट तक का कार्य को लगभग 3 वर्ष का समय गुजर चुका है खामगांव शहर के रेलवे गेट के ओर से हजारों नागरिकों की दैन दिन की आवाजाही रेलवे गेट से हुआ करती थी वामन नगर चौक से रेलवे गेट तक का कार्य लगभग 3 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था जिस कारण रेलवे गेट से आवाजाही 3 वर्षों से बंद हो गई कासव गति से जारी इस कार्य को इतने लंबे समय से रेलवे गेट के इस तरफ के हजारों नागरिकों को म्युनिसिपल हायस्कूल से होकर या फिर पानी की टंकी से होकर धक्के के रास्ते से गुजरना पड़ रहा है जिसमें समय की बर्बादी , ईंधन का खर्च , और व्हीकल के कलपुर्जो की खराबी के चलते आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है खासतौर पर दो पहिया वाहन चालक और स्कूल के विद्यार्थियों को इसका सबसे अधिक खमियाजा भुगतना पड़ रहा है बीच में कुछ महीनो से काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया था अभी हाल ही में पुलिस स्टेशन की ओर का काम शुरू किया गया है वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है इस वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत करना भी जरूरी है स्थानीय नागरिकों द्वारा इस प्रोजेक्ट का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग लगातार की जा रही है अब प्रत्यक्ष काम शुरू होने से उम्मीद फिर से बढ़ गई हैं अंडरपास (भोयार ) की ऊंचाई केवल 3 मीटर की होगी जिसके नीचे से ऑटो रिक्शा कर वगैरा ही जा सकेगी बरसात के मौसम में इस मार्ग से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठाना पड़ेगी ऐसी चर्चा चल रही है
मोहम्मद फारूक खामगांव
