Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

890 किलो डोडा-चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार पिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.34 करोड़ रुपये की खेप पकड़ी...........NN81


 

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में पिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 890 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर दबोचे तस्कर


जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी पूजा नागर के सुपरविजन में


 पिड़ावा थाना प्रभारी विष्णुसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम बिजनियाखेड़ी और बाल्दा के बीच आधाखेड़ी के कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। पुलिस द्वारा वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।


वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कट्टों में भरा हुआ 890 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

अर्जुन सिंह (28 वर्ष), पुत्र किशनलाल, निवासी पीपलिया,


 थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़।

एलकारसिंह उर्फ दशरथसिंह (25 वर्ष), पुत्र बालूसिंह, निवासी बिजनियाखेड़ी


, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णुसिंह के साथ एएसआई शेरसिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश, धर्मेंद्र, कांस्टेबल दीपेंद्र, जुगलकिशोर, राजबहादुर, लोकेश, राजेश, राहुल एवं महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वहीं सटीक सूचना जुटाने और ऑपरेशन को सफल बनाने में कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल राजेंद्र तथा आसूचना अधिकारी हेमराज का विशेष योगदान रहा।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तस्करी नेटवर्क की एक कड़ी हो सकते


 हैं। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा-चूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

जिले की बड़ी कार्रवाई

पिड़ावा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ हाल के वर्षों की सबसे बड़ी


 कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। इस सफलता के बाद क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes