जनपद हमीरपुर में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब सेवन संबंधी जांच की गई एवं सुरक्षित पार्किंग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का अनुपालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभियान के अंतर्गत नो-पार्किंग में खड़े वाहनों, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
यातायात टीम द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्ट - दिलीप राजपूत हमीरपुर
