Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र का किया गया निरीक्षण ।*.....NN81


जनपद हमीरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज श्रीमान जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने तथा शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग एवं परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने से रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। 

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं तथा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस मौके पर अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।



रिपोर्ट - दिलीप राजपूत हमीरपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes