Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खरीफ सीजन में किसान रामप्रसाद और खुरसुराम को समय पर मिला खाद-बीज...........NN81



कोण्डागांव, 04 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कृषि विभाग द्वारा आवश्यक कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीफ फसल की तैयारी कर रहे सोनाबाल समिति में पहुंचे किसान श्री रामप्रसाद सेठिया ने बताया कि उन्हें समय पर खाद और बीज प्राप्त हो गया है। इसी प्रकार सोनाबाल निवासी श्री खुरसु राम कोर्राम ने भी बताया कि उन्हें भी आज निर्धारित मात्रा में खाद समिति के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसमें यूरिया, डीएपी और एनपीके शामिल है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं के कारण किसानों को आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है और वे समय पर खेती किसानी का कार्य कर पाएंगे।


कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सहकारी समितियों में आवश्यक कृषि सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं, बीज निगम कोण्डागांव द्वारा धान की उन्नत एवं प्रमाणित किस्मों के बीजों के साथ-साथ हरी खाद के लिए ढैंचा एवं मूंग बीज का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध हो सके।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को इन उर्वरकों के लाभों की जानकारी दी जा रही है तथा इनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes