Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

7 जून को जिला स्तरीय श्रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का होगा आयोजन..............NN81


 तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने दिए दिशा-निर्देश


कोण्डागांव, 04 जून 2026/ शासन के निर्देशानुसार आगामी 7 जून को जिले में ‘रोजगार दिवस’ एवं ‘आवास दिवस’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई द्वारा विभागीय अधिकारियों और मैदानी अमले को समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां व कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।


आवास दिवस- लंबित मकानों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश


आवास दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु सीईओ ने निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके तहत सभी अपूर्ण आवासों को शीघ्रता से पूरा कराने के लिए संबंधित हितग्राहियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही आवास योजनाओं से जुड़ी ग्रामीण स्तर पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।


रोजगार दिवस - श्रमिकों को मिलेगा अधिकतम काम, जल संरक्षण पर जोर


रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और श्रमिकों को संबल प्रदान करने हेतु व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी मांग के अनुसार अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वर्षा ऋतु (मानसून) प्रारंभ होने से ठीक पहले जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आगामी वृक्षारोपण की तैयारियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा श्जलदूत ऐपश् में निर्धारित समय-सीमा के भीतर डेटा अपलोडिंग सुनिश्चित की जाएगी। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए फत् ब्वकम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


व्हीबीजीरामजी योजना का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार


जिले में ग्रामीण विकास को गति देने वाली व्हीबीजीरामजी योजना के क्रियान्वयन को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक विकास कार्यों की स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं, जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इन स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुके सभी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार-प्रसार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे स्थानीय स्तर पर हो रहे विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।


05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस


विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के विशेष अवसर पर जिले में पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस दिन जिले के अंतर्गत आने वाले आजीविका डबरियों, तालाबों और अमृत सरोवरों के किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। ग्रामीणों को जल की महत्ता समझाने और जल स्रोतों को सहेजने के लिए श्मोर गाँव मोर पानीश् महाभियान के तहत जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले में जल संवर्धन और संरक्षण को व्यापक स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए 09 नवीन तालाब, 1189 आजीविका डबरी तथा 16 तालाबों के गहरीकरण के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।


मनरेगा अंतर्गत ₹14.49 करोड़ का मजदूरी भुगतान पूर्ण, 15 जून तक की डेडलाइन तय


महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों को लगातार मजदूरी राशि का भुगतान किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के माह अप्रैल से लेकर अब तक की स्थिति में जिले के श्रमिकों के खातों में लगभग 14 करोड़ 49 लाख रुपये की मजदूरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण किया जा चुका है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने स्पष्ट किया है कि मानसून पूर्व जितने भी मजदूरी मूलक कार्य हैं, उन्हें पूरा करने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने जिले के समस्त मैदानी अमले को निर्देशित किया है कि 15 जून तक अधिक से अधिक कार्यों को हर हाल में पूर्ण कर लिया

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes