साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना परिसर में आज दिनांक 23 जून 2026 को शाम 4:00 बजे आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रूट निर्धारण और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की। SDPO सुशील कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से मिर्जाचौकी थाना प्रभार प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभार, मंडरो प्रखंड के अंचल निरीक्षक (CI), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड सचिव बबलू मिश्रा, संजय मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि शिवशंकर गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न अखाड़ों के खलीफा, सदस्य और गणमान्य ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी मोहर्रम का पर्व शांति, एकता और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।
आकाश कुमार भगत
