Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं............NN81

                                  



कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम पचौला निवासी गोपाल प्रसाद ने गल्ला पर्ची में बीपीएल क्रमांक दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में हरदा निवासी आयुष शुक्ला ने ग्राम पचौला में वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की, जिस पर वनमण्डलाधिकारी हरदा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम गोंदागांवखुर्द के ग्रामीणों ने आवेदन देकर गांव में व्याप्त बंदरों के आतंक के संबंध में शिकायत की, जिस पर वन मण्डलाधिकारी हरदा को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम गेंदाढाना निवासी अमरसिंह व बिच्छापुर निवासी श्रीमती कोमलबाई ने खेती के लिये खाद नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उप संचालक कृषि को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। दतिया निवासी कु. नैनसी सोलंकी ने उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 वीं में प्रवेश प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रा की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

 संवाददाता अनिल मालवीय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes