Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन...........NN81

ललितपुर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और मानदेय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, सेवा सुरक्षा प्रदान करने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने, ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर पंचायत सहायकों को प्राथमिकता देने तथा अन्य लंबित समस्याओं का निराकरण शामिल है। यूनियन ने मुख्यमंत्री से पंचायत सहायकों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पंचायत सहायक कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संवाददाता-आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes