Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जयराम नगर में नियमों को खुली चुनौती?..........NN81

 


चौकी से चंद कदम दूर ठेके के बगल में धड़ल्ले से बिक रही देसी शराब, जिम्मेदार क्यों मौन?

। जयराम नगर क्षेत्र में आबकारी नियमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जयराम नगर चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित देसी शराब ठेके के आसपास खुलेआम शराब बिक्री का खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेके से शराब लाकर बगल के एक मकान से दिन-रात बिक्री की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।

बताया जा रहा है कि संबंधित मकान में शराब का स्टॉक रखकर ग्राहकों को सीधे बिक्री की जाती है। यह सिलसिला केवल रात तक सीमित नहीं बल्कि पूरे दिन और देर रात तक जारी रहता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब प्रशासन द्वारा शराब दुकानों के संचालन का समय और नियम निर्धारित किए गए हैं, तो उनका पालन आखिर क्यों नहीं कराया जा रहा?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन न तो आबकारी विभाग सक्रिय दिखाई दे रहा है और न ही स्थानीय प्रशासन। चौकी की नजदीकी के बावजूद यदि अवैध बिक्री के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं, तो निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes