Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वाशिम जिले के मालेगाव तहसील तीवळी मे एकही परिवार के चार सदस्य की खुदखुशी या हत्या ..............NN81

 



महाराष्ट्र के वाशिम जिले से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां मालेगांव तहसील के तीवळी गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव एक कुएं से बरामद किए गए हैं। घटना सामने आते ही पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल फैल गया है।

परिवार के लोगों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है, वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है।

फिलहाल वाशिम पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

 

संवाददाता नरेंद्र बोरकर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes