Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुमेरा तालाब के सुंदरीकरण और नृसिंह मंदिर क्षेत्र के विकास की उठी मांग.............NN81




जिला उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी बैठक में श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधाओं पर हुई चर्चा

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने किया। बैठक में नगर की हृदयस्थली एवं पौराणिक धार्मिक महत्व वाले नरसिंह मंदिर, अन्य देवालयों तथा सुमेरा तालाब के संरक्षण, सुंदरीकरण और विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने कहा कि नगर के मध्य स्थित सुमेरा तालाब एक सुंदर एवं रमणीय स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भ्रमण और धार्मिक गतिविधियों के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि तालाब की लगभग दो किलोमीटर लंबी परिक्रमा मार्ग की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस सड़क का सुदृढ़ एवं आकर्षक निर्माण कराने की मांग की। बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र सिंघई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, नगराध्यक्ष पं.नवनीत किलेदार ने भी संबोधित किया और मांग करते हुए कहा कि सुमेरा तालाब का व्यापक सुंदरीकरण कराया जाए तथा यहां आधुनिक लाइटिंग, बोटिंग और पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे यह स्थल नगरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सके।

संवाददाता-आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes