Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध शराब पैकारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आबकारी विभाग पर लगाए गंभीर आरोप.................NN81



Vo- उमरिया। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध शराब पैकारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर राखी सहाय के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले के नौरोजाबाद, बीरसिंहपुर पाली, करकेली, चंदिया, मानपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब की पैकारी की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है।

आम आदमी पार्टी ने आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण अवैध शराब का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है, जिससे सामाजिक और कानून व्यवस्था संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। पार्टी नेताओं ने मांग की कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और जिले में प्रभावी अभियान चलाकर इस पर रोक लगाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी उग्र जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मदनलाल बर्मन 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes