Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नशे के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस का निरंतर अभियान जारी............NN81




थाना नरसिंहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नई दिल्ली कंजर डेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 450 लीटर अवैध शराब जप्त, 2000 लीटर लहान नष्ट, 05 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज


राजगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के नेतृत्व में थाना नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नई दिल्ली कंजर डेरा में व्यापक दबिश एवं सर्चिंग अभियान चलाया गया।


👮 पुलिस की कार्रवाई


विशेष अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा ग्राम नई दिल्ली कंजर डेरा में सघन सर्चिंग की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 450 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,61,000/- है। साथ ही अवैध कच्ची शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 2000 लीटर महुए का लहान मौके पर नष्ट किया गया।


जप्त शराब में लगभग 250 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा 200 लीटर कच्ची शराब शामिल है।


⚖️ पंजीबद्ध अपराध


इस संबंध में थाना नरसिंहगढ़ में निम्न अपराध पंजीबद्ध किए गए—


1. अपराध क्रमांक 277/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

2. अपराध क्रमांक 278/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

3. अपराध क्रमांक 279/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

4. अपराध क्रमांक 280/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

5. अपराध क्रमांक 281/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट


👤 आरोपीगण


1. महेश पिता गोरेलाल कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी नई दिल्ली कंजर डेरा, छोटा बैरसिया, थाना नरसिंहगढ़

2. गोकुल पिता सीताराम कंजर, निवासी नई दिल्ली कंजर डेरा, छोटा बैरसिया, थाना नरसिंहगढ़

3. कपिल पिता बब्लू कंजर, निवासी नई दिल्ली कंजर डेरा, छोटा बैरसिया, थाना नरसिंहगढ़

4. बब्लू पिता जगदीश कंजर, निवासी नई दिल्ली कंजर डेरा, छोटा बैरसिया, थाना नरसिंहगढ़

5. अरुण पिता भारतसिंह कंजर, निवासी नई दिल्ली कंजर डेरा, छोटा बैरसिया, थाना नरसिंहगढ़


उक्त सभी आरोपी वर्तमान में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।


🌟 सराहनीय भूमिका


उक्त संपूर्ण कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक वीरेन्द्र धाकड़, थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक जितेन्द्र मावई, थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक शकुन्तला बामनिया, रक्षित केंद्र राजगढ़ से निरीक्षक अनिल राय, निरीक्षक कमलेश सोनी, थाना प्रभारी तलेन उप निरीक्षक धर्मवीर पलैया, थाना प्रभारी बोडा उप निरीक्षक देवेन्द्र राजपूत सहित थाना नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर, लीमाचौहान, पचोर, तलेन, बोडा एवं रक्षित केंद्र राजगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।


राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

 जमील मंसूरी की रिपोर्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes