Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कपिल धारा कूप निर्माण की राशि हड़पने का आरोप, कलेक्टर से जांच व भुगतान की मांग..........NN81


उमरिया, 2 जून। जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिलोथर निवासी मथुरा सिंह बघेल ने ग्राम पंचायत पठारीखुर्द के सरपंच एवं सचिव पर कपिल धारा कूप निर्माण कार्य की शेष राशि का भुगतान न करने तथा फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर उमरिया को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार ग्राम गिलोथर स्थित उनकी पट्टे की भूमि पर कपिल धारा कूप निर्माण कार्य ग्राम पंचायत पठारीखुर्द द्वारा कराया गया था। उक्त कार्य के लिए 20 दिसंबर 2024 को 3 लाख 29 हजार 929 रुपये 63 पैसे की राशि स्वीकृत हुई थी। प्रार्थी का कहना है कि उन्हें केवल 75 हजार रुपये (50 हजार एवं 25 हजार रुपये) का भुगतान प्राप्त हुआ, जबकि शेष राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है।

मथुरा सिंह बघेल ने आरोप लगाया है कि पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने श्रीराम कंस्ट्रक्शन, चंदिया के नाम से फर्जी बिल प्रस्तुत कर उनके आईडी से शेष राशि का आहरण कर लिया, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया, लेकिन लगातार टालमटोल की जाती रही।

पीड़ित पक्ष के अनुसार उनके पुत्र दीपेन्द्र सिंह बघेल ने 1 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिकायत क्रमांक 34207586 दर्ज कराई थी। शिकायत कई माह तक लंबित रहने के बाद बिना जांच के यह कहते हुए बंद कर दी गई कि शेष राशि का भुगतान हितग्राही के खाते में कर दिया गया है। जबकि प्रार्थी का दावा है कि उनके खाते में आज तक उक्त राशि जमा नहीं हुई।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धमकाने का प्रयास किया गया। पुनः शिकायत दर्ज कराने के बावजूद नए कलेक्टर के कार्यभार ग्रहण करने के एक दिन पूर्व ही शिकायत को बिना जांच के बंद कर दिया गया।

प्रार्थी ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत पठारीखुर्द में हुए पूरे मामले की जांच कराई जाए तथा कपिल धारा कूप निर्माण कार्य की बकाया सामग्री एवं निर्माण राशि का भुगतान शीघ्र कराया जाए।

संलग्न दस्तावेज

कपिल धारा कूप निर्माण कार्य का स्टेटमेंट।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 शिकायत का विवरण।

श्रीराम कंस्ट्रक्शन, चंदिया के कथित फर्जी बिल की प्रति।

मदनलाल बर्मन 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes