Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ ओर भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत,एक बच्ची घायल............NN81


◆ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ समाप्त

बरहरवा:-बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ में बाइक दुर्घटना से तीन लोगों का मौत घटनास्थल पर हुआ है। जबकि एक बच्ची घायल हुई है। जानकारी अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के साहेबडंगा गांव के बदरुल शेख के पुत्र इस्माइल शेख (22 वर्ष) अपने माता आएशा बीबी (45 वर्ष) पुत्री रुली खातून (18 वर्ष)  पुत्री पांच वर्षिय मर्जिया खातून के साथ सुबह पश्चिम बंगाल के धुलियान गए थे। इस दौरान रुली खातून को डॉक्टर दिखाकर शाम लगभग चार बजे बाइक पंजीकरण संख्या JH18P 3323 (स्प्लेंडर) से वापस अपना घर लौट रहे थे। इस दौरान बरारी पंचायत भवन के निकट टर्निंग पर ट्रक संख्या JH 16 H 0025 के चपेट में आ गया। मौके पर आएशा बीबी,रुली खातून,इस्माइल शेख का घटनास्थल पर मौत हो गया। वही,घायल मर्जिया खातून को बरहरवा सीएचसी ले जाया गया। वहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उधर, गुस्साये ग्रामीणों ने बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ को जाम कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह,एसआई अनिल यादव,रंजय यादव,राजनाथ साव दलबल के साथ घटनास्थल पहुँच गए। ग्रामीणों को समझबुझा कर सड़क जाम को समाप्त कराया। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है,एवं विधिवत कार्यवाही के तहत ट्रक को जप्त कर मामले की छानबीन की जा रही है।

आकाश कुमार भगत 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes