Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण* ............NN81



 *ई-टोकन व्यवस्था अपनाकर ही उर्वरक प्राप्त करें किसान  - कलेक्टर डॉ. मिश्रा* 



       खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों का वितरण सुगमता, पारदर्शिता एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को खिलचीपुर, जीरापुर एवं माचलपुर क्षेत्र की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (सोसायटियों) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को उर्वरक वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ई-टोकन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की।

     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बावड़ीखेड़ा, कोडक्या, जीरापुर, माचलपुर एवं गोघटपुर सहित विभिन्न सोसायटियों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और उन्हें ई-टोकन व्यवस्था के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं ई-टोकन पंजीयन प्रक्रिया का प्रदर्शन कर किसानों को बताया कि उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-टोकन बनवाना आवश्यक है। इससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा, भीड़भाड़ एवं असुविधा से राहत मिलेगी तथा निर्धारित समय पर आसानी से खाद उपलब्ध हो सकेगी।


     कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से संचालित ई-टोकन व्यवस्था उर्वरक वितरण को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपना ई-टोकन पंजीयन कराएं और इसी व्यवस्था के माध्यम से खाद प्राप्त करें। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा विकसित बलराम एप की भी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से किसान विभिन्न कृषि योजनाओं, तकनीकी सलाह मौसम संबंधी जानकारी तथा कृषि सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

     निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जीरापुर श्री कमल सोलंकी, तहसीलदार माचलपुर, सहायक संचालक कृषि श्री वसीम खान सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

पवन अहिरवाल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes