------ ग्रामोत्थान शिक्षण संस्था आमगांव द्वारा संचालित ग्रामविकास विद्यालय तिरखेड़ी
में लंबी और समर्पित सेवा देने के बाद पाठशाला के सहायक शिक्षक ग्यानीराम तिजुलाल बनोठे का सेवानिवृत्ति सम्मान कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावुक माहौल में संपन्न हुआ.समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक भेरसिंगभाऊ नागपुरे ने की. सत्कारमूर्ती के रूप में सहायक शिक्षक ग्यानीराम बनोठे उपस्थित थे. प्रमुख अतिथि के रूप में ग्रामोत्थान शिक्षण संस्था आमगाव के सचिव तथा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय शिवणकर, लोधी समाज संस्था की प्रमुख तथा भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता येशूलाल उपराडे, ग्रामीण बँक बालाघाट की मॅनेजर लिलाधर सुलाखे , शिक्षक सी.बी.पानतावणे, आलोक के राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष सुखवंता बनोठे, आलोक महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र लिल्हारे , आलोक महाराष्ट्र प्रदेश के संयोजक रोशनलाल लिल्हारे, शांता पाचे केन्द्र प्रमुख झालिया उपस्थित थे.इस अवसर लोधी समाज सेवा समिती आमगाव के अध्यक्ष जागेश्वर लिल्हारे, सचिव रोशन गराडे़ सहसचिव केवलचंद मच्छिरके, कोषाध्यक्ष युवराज बसोने , संयोजक - देवेन्द्र मच्छिरके, प्रेमचंद दसरिया ,सेवक बनोठे, कृष्णकुमार गयगये ,तोषलाल लिल्हारे ,रामचंद्र लिल्हारे , पुष्पा दिनेश ढेकवार, स्विटी कमलेश मच्छिरके,कवि हेमंत मोहारे, प्रसिद्धि प्रमुख राजकुमार बसोने, सुरेश वाघाडे, करंडे सर, बलीराम बनोठे,दिलीप बनोठे, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर सत्कार मुर्ती सहायक शिक्षक ग्यानीराम बनोठे का शाल व श्रीफल देकर सपत्नीक सत्कार किया गया.इस अवसर पर पूर्व विधायक
भेरसिंग नागपुरे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय शिवनकर, अधिवक्ता येशुलाल उपराडे , बैंक मैनेजर लीलाधर सुलाखे , हेमंत मोहारे ने अपने विचार रखते हुए बनोठे की दीर्घ शैक्षणिक सेवा की सराहना की और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण व शाला की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार जताया.
विदाई के क्षण में भी बनोठे सर ने शाला के प्रति अपना प्रेम दिखाया उन्होंने भविष्य में भी शाला के विकास के लिए हमेशा साथ देने का आश्ववासन दिया.कार्यक्रम के अंतिम चरण में बनोठे सर को विदाई देते समय माहौल बेहद भावुक हो गया। उपस्थित सभी मान्यवर, ग्रामवासी, सहयोगी और विद्यार्थियों ने बनोठे सर को उनके आगे के स्वस्थ और सुखद जीवन के लिए खूब शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन संकेत बनोठे ने किया.एक अच्छे शिक्षक को उचित सम्मान देते हुए कार्यक्रम का समापन सुरूची भोज से हुआ.
*सऺवाददाता*
मुमताज अली सैय्यद
गोदिया
