Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, चेयरमैन वीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक : NN81


 

    संवाददाता : दिलीप कुमार

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, चेयरमैन वीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक : 

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय बबुरा स्थित पोलियो बूथ से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। इस मौके पर चेयरमैन वीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक दिलाना आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, पोलियो प्रभारी डॉ. नीरज कुमार, विजय तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान नगर क्षेत्र सहित सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि मंझनपुर को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes