Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिंदगी के दो बूंद" 29- 30 जून को घर घर जाकर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो! : NN81

 


जिंदगी के दो बूंद" 29- 30 जून को घर घर जाकर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो!  : 

कवर्धा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के सभी पोलियो बूथों पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई गई। वहीं 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तूरे ने बताया कि जिले में इस अभियान के अंतर्गत कुल 1 लाख 13 हजार 83 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें विकासखंड कवर्धा के 28,525, बोड़ला के 24,758, सहसपुर लोहारा के 20,175 तथा पंडरिया के 39,625 बच्चे शामिल हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 939 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही जिला स्तरीय निगरानी दल द्वारा विभिन्न विकासखंडों में अभियान का निरीक्षण भी किया गया। डॉ. तूरे ने बताया कि भारत में वर्ष 2011 के बाद से पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए नियमित सर्विलांस और पल्स पोलियो अभियान लगातार संचालित किए जाते है।उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को एक साथ पोलियो की अतिरिक्त खुराक देना संक्रमण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes