Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: मंत्री श्री पंवार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर दिया स्वस्थ भविष्य का संदेश : NN81


 

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: मंत्री श्री पंवार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर दिया स्वस्थ भविष्य का संदेश : NN81

ब्यावरा। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने रविवार को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री पंवार ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री पंवार ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, टीकाकरण कार्यक्रमों के सुदृढ़ीकरण तथा जनजागरूकता के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाना समाज और परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंत्री पंवार ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में अस्पतालों के उन्नयन, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, चिकित्सकों की नियुक्ति तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित नीतियों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिला है, वहीं नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री पंवार ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के प्रत्येक पांच वर्ष तक की आयु के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूर्णतः सुरक्षित रखा जा सके।

इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव सहित संबंधित अस्पताल अधिकारी, स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes