Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर विशेष अभियान, एसडीएम कर रहे अंश निर्धारण व खतौनी दुरुस्तीकरण..................NN81



। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों के स्थायी समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अजय कुमार यादव के नेतृत्व में अंश निर्धारण एवं खतौनी दुरुस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर कंपोजिट विद्यालय कपना में अंश निर्धारण संबंधी चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुना गया।  खतौनी में जिन किसानों की जमीन संबंधी अंश दर्ज हैं उनका दुरस्तीकरण का कार्य भी किया गया


एसडीएम अजय कुमार यादव ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों तथा भूमि के हिस्सों के स्पष्ट निर्धारण न होने के कारण अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में विवाद उत्पन्न होते हैं। इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए शासन की मंशा के अनुरूप विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत पात्र मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण एवं खतौनी दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी होने से भूमि स्वामित्व संबंधी स्थिति स्पष्ट होगी और भविष्य में होने वाले विवादों में कमी आएगी। अभियान के दौरान राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिलेखों का गहन परीक्षण कर पात्र मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।


एसडीएम ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं भू-स्वामियों को अनावश्यक विवादों और न्यायालयी प्रक्रियाओं से राहत दिलाना है। साथ ही राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाकर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी अभियान का लक्ष्य है।


प्रशासन का मानना है कि इस विशेष अभियान से भूमि विवादों में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। अभियान के तहत प्राप्त प्रकरणों का नियमित रूप से परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes