Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

केबल व मंदिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार......................NN81




खमनोर। खमनोर थाना पुलिस ने केबल एवं मंदिर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान वृत सर्कल क्षेत्र में हुई करीब आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक तथा वृताधिकारी शिप्रा राजावत के निर्देशन में खमनोर थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को छोटा भाणुजा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से चांदी और पीतल के नाग चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। वहीं 22 जून 2026 को सलोदा निवासी मांगीलाल जैन ने खेत में लगी बोरिंग मोटर से लगभग 200 फीट कॉपर केबल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई। आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई प्रमुख वारदातें छोटा भाणुजा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से चांदी व पीतल के नाग चोरी करना।

सलोदा गांव में खेत से करीब 200 फीट कॉपर केबल चोरी करना। वृत सर्कल क्षेत्र में अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देना। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है और जांच अधिकारी अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में क्षेत्र की अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

 मनीष पुरोहित 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes