कार्यक्रम में थाना प्रभारी हुकम सिंह मीणा, एसआई संतोष जी, एएसआई दिनेश महावर सहित पुलिस विभाग की पूरी टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
इस अवसर पर संस्था संचालक रणधीर सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने और पुलिस द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह, प्राचार्य शैलेंद्र जोशी सहित विद्यालय परिवार एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक अरविंद बंसल द्वारा किया गया।
पवन अहिरवाल
