थाना चांदामेटा सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत आज दिनांक को शासकीय कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय चांदामेटा में छात्राओं के लिए एक दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान मे छात्राओं को इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाली धोखाधड़ी, जैसे कि फर्जी प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग, और लॉटरी के नाम पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना था। कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 60-70 छात्राओं ने एवं शिक्षको ने भाग लिया, जिन्हें साइबर खतरों से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए, जैसे कि अपनी प्रोफाइल को लॉक रखना, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करना, किसी के साथ भी ओटीपी या निजी तस्वीरें साझा न करना और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखना। साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई भी कार्यवाही पुलिस विभाग मे नही होना बताया गया इस दौरान छात्राओं के लिए एक साइबर क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने हेतु 'साइबर सुरक्षा शपथ' भी दिलाई गई। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध की शिकायत हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 और सायबर आधिकारिक पोर्टल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। सायबर जागरुकता अभियान उनि देवेन्द्र मसकरे के नेत्रत्व मे सऊनि रतिराम सिह ,प्र आर भैदेही ,आर निर्मल सिंह के द्वारा संचालित किया गया
संवाददाता शेख फरीद
