शहर के समीप मेलखेडी गांव में रविवार को कूलर के करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
समाजसेवी गांव के रोहित सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि रवि सुमन (34) पुत्र प्रभुदयाल सुमन कूलर में पानी भर रहा था, अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रवि कोटा में फस्र्ट ग्रेड की तैयारी कर रहा था। एक-दो दिन पहले उसके घर में चोरी हुई थी, तो रवि के पिताजी ने रवि को फोन करके घर बुलाया था। रवि ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर मेलखेडी गांव में आया था। रवि के दो बच्चे एक पुत्र व एक पुत्री है और रवि एकलौती संतान है। रवि की मौत से रवि की पत्नी, बच्चों पर जैसे पहाड टूट पडा हो। उनका रो-रोक बुरा हाल है। रवि के बडे भाई की 10-12 साल पहले किसी बीमारी से मौत हो गई थी। रवि की मौत से घर, परिवार और गांव में मातम सा छा गया।
हेमंत यादव
