Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिलासपुर उड़ीसा के अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग एवं लूट गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश..........NN81



▪️ महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार

▪️ थाना तोरवा एवं सिरगिट्टी क्षेत्र की 03 वारदातों का खुलासा

▪️ संगठित अपराध एवं आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं जोड़कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही


मुख्य बिंदु


▪️ सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

▪️ उड़ीसा से आकर स्थानीय सहयोगी के माध्यम से बिलासपुर में ठहरकर वारदातों को देते थे अंजाम

▪️ महिलाओं को अकेला पाकर चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला सक्रिय गिरोह गिरफ्तार

▪️ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी जप्त, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी


संक्षिप्त विवरण :


दिनांक 15.05.2026 को थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत शिवधाम कॉलोनी निवासी एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रातः लगभग 06:00 बजे घर के बाहर साफ-सफाई के दौरान स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई।


पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान बिना नंबर की नीली स्कूटी में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां सामने आईं। इसी दौरान थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में भी एक महिला के साथ मारपीट कर सोने की चैन लूटने की घटना प्रकाश में आई। दोनों घटनाओं के फुटेज, आरोपियों के हुलिये एवं गतिविधियों का तुलनात्मक परीक्षण करने पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।


जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर गणेश नगर, सिरगिट्टी में दबिश देकर नवीन साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने उड़ीसा निवासी साथियों को लूटपाट ओर चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए  बिलासपुर बुलाकर अपने घर में ठहराया था तथा सभी मिलकर चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने थाना तोरवा एवं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में 03 महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया है। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी उड़ीसा राज्य से विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से महिलाओं को निशाना बनाकर संगठित रूप से चैन स्नैचिंग, झपटमारी एवं लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। प्रकरण में संगठित अपराध एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराएं जोड़कर कार्रवाई की गई है। गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा गिरोह के अन्य 03 सदस्यों की पतासाजी जारी है।


आरोपी का विवरण :


1. शिव सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बसंती कॉलोनी, थाना उदित नगर, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

2. शक्ति प्रसाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी एसटीआई चौक के पास, गंगाधर नगर, थाना रघुनाथपाली, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

3. नवीन साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश नगर, ज्योति मेडिकल स्टोर के पास, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर

4. प्रमोद सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी रायभोगा, थाना रायभोगा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

5. अतुल मुंडा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी सिगमेड़ा, थाना उदितपुर (उड़ीसा)

6. बसंता खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोड़पोड़ा, जिला संबलपुर (उड़ीसा), हाल पता गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर


जप्ती सामग्री :


▪️ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की स्कूटी


बिलासपुर पुलिस की अपील :


▪️ बिलासपुर पुलिस आप सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपके क्षेत्र, मोहल्ले अथवा आसपास बाहर से आकर निवास करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकटतम थाना अथवा पुलिस को अवश्य प्रदान करें। समय पर सूचना उपलब्ध होने से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकती है तथा इस प्रकार की आपराधिक घटनाओ को होने से रोक जा सके।

संवाददाता राजेन्द्र डहरिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes