Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देश के विकास में बेहतर भूमिका का निर्वाह करने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी : अपर आयुक..........NN81



- - अपर आयुक्त अमरपाल सिंह, एसडीएम सदर अजय यादव ने एसडीएम कॉलोनी पार्क में मोहल्ले वासियों के साथ किया योगाभ्यास


।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  एसडीएम कॉलोनी अंबेडकर पार्क में प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कुमार कटियार के निर्देशन में गंगा समिति द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में चित्रकूट धाम मंडल बांदा  के अपर आयुक्त  अमरपाल सिंह  और उपजिलाधिकारी  कर्वी  अजय कुमार यादव ने  मोहल्ले वासियों व राजस्व कर्मियों के  साथ योगाभ्यास किया। सभी की गरिमामयी  उपस्थित से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। अपर आयुक्त अमरपाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ चित् मन से कार्य करने के लिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है ,ऐसी स्थिति में हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर हम देश के विकास में अपनी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वाह कर सकें। एसडीएम सदर अजय यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को योग  अपने दैनिक दिनचर्या में अपनाना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहकर समाज व देश के नवनिर्माण में अच्छी भूमिका का निर्वाह कर सकें।

 योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी  गोपाल कृष्ण गुप्ता , सामाजिक चिंतक गया प्रसाद  बौद्ध , योग प्रशिक्षिका बहन नगीना , योग प्रशिक्षक आनंद शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर भानु प्रताप वर्मा , रजिस्टार कानूनगो पुरुषोत्तम दास शुक्ला , वरिष्ठ नागरिक भोला प्रसाद यादव  ,संतोष धुरिया , अशोक गुप्ता बहन वैदेही खरे  को कार्यक्रम आयोजक सभासद शंकर प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया । बताया कि अब यहां पर प्रतिदिन योग की कक्षा सुबह 5:00 बजे से संचालित होगी जिसमें सभी को निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाएगा।


इस अवसर पर  सभासद होने के नाते सभी की ओर से अपर आयुक्त  व उप जिलाधिकारी  से पार्क में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी है। दोनों अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes