कुशलपुरा (नलखेड़ा)। नलखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशलपुरा में स्थित एक पुरानी शासकीय भवन/अशासकीय भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और कई स्थानों से ईंटें तथा प्लास्टर उखड़कर गिर चुके हैं। भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढहने की स्थिति में पहुंच गया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह भवन लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल पड़ा है। हाल ही में दीवारों के टूटने और भवन के हिस्से गिरने से लोगों में भय का माहौल है। भवन के आसपास ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत कुशलपुरा के सरपंच बाबूलाल दशलानिया सहित ग्रामीणों ने भवन की स्थिति का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग ग्राम पंचायत और प्रशासन को जर्जर भवन की जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने मांग की है भवन पूरी तरह ध्वस्त करा जाय । उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह भवन किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
नोट:- सरपंच बाबूलाल दशलानिया का कहना है कि हमें इस भवन को गिरने की अनुमति नहीं है
प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और जर्जर भवन को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
जर्जर भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए।
भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दुर्घटना की आशंका को देखते हुए भवन को असुरक्षित घोषित किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन यदि जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो जनहानि की आशंका बनी रहेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत विभाग की होगी। वहीं ग्राम पंचायत की लापरवाही सीधी तौर पर देखने को मिल रही है
संवादाता संजय डगवाल
