मामले के अनुसार पोहरी थाना अंतर्गत पोहरी थाने से महज 60 फुट की दूरी से नीतू शर्मा के घर से चोर लाखों का माल ले उड़े घटना है रात्रि करीब एक बजे की जब 6 अज्ञात चोर ब्लॉक कॉलोनी के रास्ते से होते हुए नीतू शर्मा के घर के पीछे से रास्ता बना के तिजोरी ले उड़े ओर लाखों का माल पार कर दिया। सीसी टीवी खंगालने पर पता चला कि 2 बाइक से 6 चोर आए और लाखो का सामान ले उड़े। वहीं दूसरे कैमरा में देखने पर पता चला कि एक सफेद रंग की गाड़ी करीब ढाई बजे स्पीड में निकली।इस पर पुलिस का कहना है जांच की जा रही है जल्दी ही कुछ कह पाएंगे।
नितिन राजपूत
