।क़स्बे के नगर परिषद में पुलिस ने सायबर सुरक्षा अभियान का प्रारंभ करते हुए ऑन लाइन ठगी से सावधान करते हुए बारीकी से समझाया।
एसडीओपी सनम खान तहसीलदार अंजली चौधरी थाना प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में एसडीओपी सनम बी खान ने कहा कि आजकल साइबर ठगी की बहुत शिकायतें आ रही हैं।ओर ऑन लाइन ठगी के शातिर बहुत ही चतुर ओर चालक होते हैं।
आपको डिजिटल अरेस्ट कर लेते हे ओर उनके झांसे में आकर इसका शिकार हो जाते हैं।
सबसे पहले अनचाहे नम्बर से आई कॉल या मैसेज कोई लिंक या शादी के कार्ड की पीडीएफ बिल्कुल भी अपलोड न करें।ओर तो ओर अगर कोई वीडीओ कॉल भी आए तो उसको भी रिसीव न करें।ओर अगर आपको ऐसा लगता हे तो तुरंत सायबर अपराध सुरक्षा नम्बर 1930 पर सूचित करें।
सायबर अपराधी इतने शातिर होते कि उनके पीछे दिल्ली क्राइम बोर्ड लगाए रहते हैं।ओर वाकायदा पुलिस की आईपीएस के अधिकारी बन कर आपको ऐसा जाल में फंसा लेता हे कि आप उसकी बातों में फंस जाते हैं ओर जैसा वह आपसे कहता जाता हे ओर आप वैसा ही करते जाते हैं।
परन्तु इसे समय में आपको घबराना बिल्कुल भी नहीं हे ओर हिम्मत से कम लें।अपने जनदिकी पुलिस स्टेशन से सहायता लें।ओर उस चीज पर जब तक विश्वास न करें जब तक आप उसकी सही से पुष्टि न कर लें।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव सांसद प्रति निधि लाखन सिंह बजरंगदल प्रमुख्य डॉ दशरथ सिंह यादव पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार राय ,सुलेमान चौधरी ,काले खां चौधरी,रज्जाक खान राजेंद्र सिंह यादव जगदीस सोनी लखन पटेल ,इदरीस खान कर्र ,अभिषेक राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
