। तहसील के ग्राम पंचायत थड़ोदमें नाला निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 से 20 दिन पहले नाला खोद दिया गया, लेकिन उसके बाद से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। अधूरे पड़े नाले के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले में गंदा पानी जमा होने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। हेडपंप का पानी भी प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों को स्वच्छ पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पंचायत को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों में पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
ग्रामीणों का आरोप – “नाला खोदकर छोड़ दिया, अब न पानी की व्यवस्था है और न ही सुनवाई हो रही है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
