Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर एवं बीआरयूपीवाई कार्यशाला में उद्योग विभाग की योजनाओं के अंतर्गत 1.07 करोड़ रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र वितरित..............NN81




 = जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भीलवाड़ा द्वारा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक कमलेश कुमार मीना ने अवगत कराया कि  ग्रामीण हाट, भीलवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय " युवा संबल मेले" के अवसर पर शिविर का उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों एवं स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों को राज्य सरकार की उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना रहा।


शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना , डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना , राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 ,राजस्थान एमएसएमई नीति-2024, राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 तथा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी)की  विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 11 युवाओं को 4.90 लाख रुपये की मार्जिन मनी अनुदान ,विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 5 उद्यमियों को 19.97 लाख रुपये की मार्जिन मनी अनुदान ,डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 8 उद्यमियों को 42.57 लाख रुपये की मार्जिन मनी अनुदान ,एक जिला एक उत्पाद नीति के तहत 2 इकाइयों को लगभग 40 लाख रुपये की मार्जिन मनी अनुदान स्वीकृत की गई।

राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 के अंतर्गत एक इकाई को ECGC प्रीमियम पुनर्भरण मद में 50 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत , राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 अंतर्गत दो औद्योगिक इकाइयों को विद्युत शुल्क पुनर्भरण, ब्याज अनुदान, निवेश अनुदान, मंडी शुल्क पुनर्भरण एवं रोजगार सृजन अनुदान सहित विभिन्न प्रोत्साहन मदों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए इसमें एक अनुमोदित इकाई को MSME Policy-2024 के तहत अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।


शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक राशि के स्वीकृति पत्र एवं अनुदान लाभ प्रदान किए गए। इससे जिले के उद्यमियों एवं नव उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चन्द रेगर, जिला रोजगार अधिकारी मुकेश गुर्जर, रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक निशांत कुमावत, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी चरण दास बैरवा एवं डिम्पल लक्षकार, हाथकरघा निरीक्षक नितेश जांगिड़ वरिष्ठ सहायक नारायण लाल दरोगा एवं रूपेंद्र सोनी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes