Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष बने अशोक राय ........NN81





झांसी |अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरि महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह  सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान राजराजेश्वर श्री सहस्त्रहबाहु अर्जुन का पूजन व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम संरक्षक राजकुमार शिवहरे पूर्व विधायक, रामस्वरुप राय (कक्का) व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे एलएनसीटी का स्वागत माल्यार्पण व बैज लगाकर किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉक्टर एम एल राय महामंत्री व महिला इकाई अध्यक्ष पूनम चौकसे, श्रीमति ज्योति राय,  सुशीला चौकसे का स्वागत अमित राय व बबीता शिवहरे ने किया। सभी ने अपने उदबोधन में समाज की एकता व अखण्ड‌ता पर जोर दिया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जयनारायण चौकसे ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  अशोक राय व उनकी कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। कार्यकारिणी में सुमित राय को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय राय को उपाध्यक्ष, सुधीर जायसवाल, रामरतन जयसवाल, को महासचिव, इंजीनियर के के जायसवाल, सालिगराम राय, विनोद राय, अनिल गुप्ता, सुनील जायसवाल, अमित शिवहरे, पृथ्वीराज राय को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अतिथियो के क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय का स्वागत शालिनी राय व प्रियंका राय ने किया। महिला टीम में जिला ग्वालियर से  बबीता शिवहरे, रविता राय, प्रीति शिवहरे, प्रियंका राय का स्वागत नम्रता राय ने किया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय का सम्मान आये हुए कलचुरी समाज के सभी लोगों ने किया। अशोक राय निवाडी ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाई व नरेश राय हंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष को चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में विष्णु राय, अनूप शिवहरे, डॉक्टर जितेन्द्र राय, जगजीवन राम, अमित राय पार्षद, मुकेश राय उप सभापति, राजेन्द्र राय, नरेश राय, सुरेन्द्र राय, अजय राम, हेमन्त राय, सुरेश राय, संतोष राय, नीरज राय, राहुल राय, सुमित राय, सतीश राय, मनोज राय, चन्द्रप्रकाश राय, फूलचन्द राय, जुगराज राय, प्रमोद राय, केशव राय, डब्बू राय, जयहिन्द राय, विनोद राय, धर्मेन्द्र राय, सुग्रीव राय, रविंद्र राय, अरविन्द राय, अमित राय, मोनू राय, विशाल राय, अंकित महाजन, अभिषेक राय, सौरभ राय, केशव शिवहरे अध्यक्ष, जगमोहन महाजन अध्यक्ष, महेश राय पूर्व अध्यक्ष, हृदेश राय पूर्व अध्यक्ष, राजकुमार राय लल्ला, बब्लू राय टीकमगढ़, राधेश्याम राय, बृजमोहन राय, राम अवतार राय, राजेश राय, अरुण राय, नितिन शिवहरे, सोनू राय, सहदेव राय, बृजेन्द्र राय, हरिओम राम, अशोक चौकसे आदि ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आभार इंजीनियर अंकित राय व इंजीनियर अमित राय ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes