21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के VLE यो ने ग्राम पंचायत स्तर पर एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जन की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीएससी वीएलई मनोज शर्मा ने ग्रामीणों को सीएससी के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, बीमा सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास कार्यक्रम, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, डिजीपे, एजुकेशन प्रोजेक्ट तथा अन्य शासकीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता, जनभागीदारी एवं डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
संवादाता संजय डगवाल
