Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मानवीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले यूपी-112 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित............NN81



पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनपद हमीरपुर में तैनात यूपी-112 के उन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान त्वरित, मानवीय एवं सराहनीय कार्य करते हुए जरूरतमंदों की सहायता कर पुलिस की संवेदनशील छवि को मजबूत किया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए उल्लेखनीय कार्य किए गए। थाना मौदहा क्षेत्र में एक 07 वर्षीय बच्ची के मिलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची से पूछताछ की गई तथा उसके परिजनों को बुलाकर उसे सकुशल सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार थाना जरिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहांड पहुंचाकर समय से उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। थाना राठ क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाकर उपचार कराया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

इन सराहनीय एवं मानवीय कार्यों के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा निम्न पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया—

1. पायलट होमगार्ड 526 इस्माइल

2.कमाण्डर आरक्षी  विकास कुमार

3.पायलट आरक्षी  संजेश कुमार

4.सबकमाण्डर  सत्यप्रकाश

5कमाण्डर आरक्षी आसिफ शेख

6पायलट आरक्षी  मो. फिरोज

7सहकमाण्डर आरक्षी रनवीर

8 कमाण्डर मुख्य आरक्षी अतुल कुमार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने कहा कि उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता पुलिस विभाग की उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचायक है। ऐसे कार्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा एवं सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, लगन एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।



दिलीप राजपूत 

जिला संवाददाता हमीरपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes