= उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय उप श्रम आयुक्त में विभिन्न श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक ‘‘मजदूर संवाद’’ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में श्रमिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए श्रमिक हितों के संरक्षण एवं उनके कल्याण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
उप श्रम आयुक्त ने बैठक के दौरान श्रम विभाग द्वारा लॉन्च किए गए ‘श्रम सेतु’ एवं ‘लेबर चैक’ एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार संबंधी अवसरों तथा विभागीय सेवाओं तक सरल एवं पारदर्शी पहुंच उपलब्ध होगी।
