Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुनील जैन होंगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंदेरी के नये शाखा प्रबंधक.................NN81


चंदेरी भारतीय स्टेट बैंक शाखा चंदेरी के शाखा प्रबंधक भगवती प्रसाद शर्मा का स्थानांतरण हो गया था उनके स्थान पर सुनील जैन दिनारा से स्थानांतरित होकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदेरी ने पदभार ग्रहण किया।

आज़ दिनांक 25/6/26 को स्टेट बैंक के अधिकृत अधिवक्ता इदरीश खान पठान ने अपनी टीम के साथ बेंक पहुंच कर नवागत शाखा प्रबंधक सुनील जैन का स्वागत किया। सीनियर एडवोकेट इदरीश खान पठान के साथ पठान ला चेम्बर्स के अधिवक्ता श्रवण कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता राजकुमार चौबे अधिवक्ता सिराज खान पठान अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव अधिवक्ता अनीस उल्ला खान अधिवक्ता कामिनी खुशी कुशवाहा इंटर्नशिप कर रहे लायर ऊरुज खान पठान आदि अधिवक्ता ने पुष्पहार से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि शासन द्वारा प्रदत्त योजनाओं का हितकारियो को लाभ मिले। साथ ही बेंक द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का हितकारी अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

केशव कोली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes